sAgar kI lahar mE_सागर की लहर में

sAgar kI lahar mE_सागर की लहर में

Poetry on Ocean (sAgar)::सागर पर कविता
















सागर की लहर लहर में
है हास स्वर्ण किरणों का,
सागर के अंतस्तल में
अवसाद अवाक् कणों का!
यह जीवन का है सागर,
जग-जीवन का है सागर;
प्रिय प्रिय विषाद रे इसका,
प्रिय प्रि’ आह्लाद रे इसका।
जग जीवन में हैं सुख-दुख,
सुख-दुख में है जग जीवन;
हैं बँधे बिछोह-मिलन दो
देकर चिर स्नेहालिंगन।
जीवन की लहर-लहर से
हँस खेल-खेल रे नाविक!
जीवन के अंतस्तल में
नित बूड़-बूड़ रे भाविक!

- सुमित्रानंदन पंत / संग्रह: गुंजन /
रचनाकाल: फ़रवरी’ १९३२

Related Posts:

  • sAgar mughE apnE_सागर मुझे अपने sAgar mughE apnE_सागर मुझे अपने Poetry on Ocean (sAgar)::सागर पर कविता सागर मुझे अपने सीने पर बिठाये रखता है अपनी लहरों के फन पर उसने खुद… Read More
  • tU pyAr kA sAgar hai_तू प्यार का सागर है tU pyAr kA sAgar hai_तू प्यार का सागर है Poetry on Ocean (sAgar)::सागर पर कविता तू प्यार का सागर है, तू प्यार का सागर है, तेरी एक बून्द के… Read More
  • sAgar kI lahar mE_सागर की लहर में sAgar kI lahar mE_सागर की लहर में Poetry on Ocean (sAgar)::सागर पर कविता सागर की लहर लहर में है हास स्वर्ण किरणों का, सागर के अंतस्… Read More
  • sAgar dAdA_सागर दादा sAgar dAdA_सागर दादा Poetry on Ocean (sAgar)::सागर पर कविता सागर दादा, सागर दादा, नदियों झीलों के परदादा। तुम नदियों को पास बुलाते, ल… Read More
  • O sAgar _ ओ सागर O sAgar! mai tumsE _ ओ सागर ! मैं तुमसे Poetry on Ocean (sAgar)::सागर पर कविता नदियां, बहकर आती नदियां, हेल मेलती, खेल खेलती नदियां। सागर,… Read More