Showing posts with label Pigeon. Show all posts
Showing posts with label Pigeon. Show all posts

Pigeon Bird _ कबूतर पक्षी

Pigeon Bird _ कबूतर पक्षी

 


1) कबूतर पूरे विश्व में पाये जाने वाला पक्षी है।
2) कबूतर एक शांत स्वभाव वाला पक्षी है।
3) यह एक नियततापी, उड़ने वाला पक्षी है
4) इसका शरीर परों से ढँका रहता है।
5) मुँह के स्थान पर इसकी छोटी नुकीली चोंच होती है।
6) मुख दो चंचुओं से घिरा एवं जबड़ा दंतहीन होता है।
7) अगले पैर डैनों में परिवर्तित हो गए हैं।
8) पिछले पैर शल्कों से ढँके एवं उँगलियाँ नखरयुक्त होती हैं।
9) इसमें तीन उँगलियाँ सामने की ओर तथा चौथी उँगली पीछे की ओर रहती है।
10)यह जन्तु मनुष्य के सम्पर्क में रहना अधिक पसन्द करता है।
11)अनाज, मेवे और दालें इसका मुख्य भोजन हैं।
12)भारत में यह सफेद और सलेटी रंग के होते हैं |
13)कबूतर की आवाज़ गुटर गूं, गुर्राहट सिसकारी और सीटी की ध्वनि जैसी होती है।
14)कबूतरों को पालतू बनाए जाने का सबसे पुराना उल्लेख मिस्र के पांचवे राजवंश
(लगभग 300 ई.पू) से मिलता है।
15)1150 ई. में बग़दाद के सुल्तान ने कबूतरों की डाक व्यवस्था शुरू की थी |