Showing posts with label India. Show all posts
Showing posts with label India. Show all posts

rAshtrIya nadI_राष्‍ट्रीय नदी

rAshtrIya nadI_राष्‍ट्रीय नदी

National Symbols of India :: भारत के राष्ट्रीय चिन्ह



1) गंगा भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण और राष्‍ट्रीय नदी है।
2) यह हिमालय के गंगोत्री ग्‍लेशियर में भागीरथि नदी के नाम से बर्फ के पहाड़ों के बीच जन्‍म लेती है।
3) यह भारत और बांग्लादेश में मिलाकर 2,510 किमी की दूरी तय करती है।
4) यह उत्तरांचल में हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ीके सुंदरवन तक विशाल भू भाग को सींचती है |
5) गंगा नदी को उत्तर भारत की अर्थव्यवस्था का मेरुदण्ड भी कहा गया है।
6) गंगा नदी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसके अंग्रेज़ीकृत नाम ‘द गैंगीज़ (The Ganges)’ से ही जाना जाता है।
7) गंगा सहस्राब्दियों से हिन्दुओं की पवित्र तथा पूजनीय नदी रही है।
8) इसकी जलधारा में स्नान से पापमुक्ति और जलपान से शुद्धि होती है।
9) इसकी पाँच आरम्भिक धाराओं भागीरथी, अलकनन्दा, मंदाकिनी, धौलीगंगा तथा पिंडर का उद्गम उत्तरांचल राज्य में होता है।
10) गंगा में उत्तर की ओर से यमुना, रामगंगा, करनाली (घाघरा), ताप्ती, गंडक, कोसी और काक्षी सहायक नदियाँ आकर मिलती हैं |
11) दक्षिण के पठार से चंबल, सोन, बेतवा, केन, दक्षिणी टोस आदि नदियाँ आकर मिलती हैं |
12) ऋग्वेद, महाभारत, रामायण एवं अनेक पुराणों में गंगा को पुण्य सलिला, पाप-नाशिनी, मोक्ष प्रदायिनी, सरित्श्रेष्ठा एवं महानदी कहा गया है।
13) संस्कृत कवि जगन्नाथ राय ने गंगा की स्तुति में 'श्रीगंगालहरी' नामक काव्य की रचना की है।

rAshtrIy gAn_राष्‍ट्रीय गान

rAshtrIy gAn_राष्‍ट्रीय गान

National Symbols of India :: भारत के राष्ट्रीय चिन्ह




















1) जन गण मन भारत का राष्ट्रगान है |
2) इसे मूलतः बांग्ला भाषा में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा लिखा गया था।
3) राष्ट्रगान के गायन की अवधि लगभग 52 सेकेण्ड निर्धारित है।
4) कुछ अवसरों पर राष्ट्रगान संक्षिप्त रूप में भी गाया जाता है।
5) इसमें प्रथम तथा अन्तिम पंक्तियाँ ही बोलते हैं, जिसमें लगभग 20 सेकेण्ड का समय लगता है।
6) इसे इस प्रकार पढ़ा जाएगा-

जन-गण-मन अधिनायक, जय हे
भारत-भाग्‍य-विधाता,
पंजाब-सिंधु गुजरात-मराठा,
द्रविड़-उत्‍कल बंग,
विन्‍ध्‍य-हिमाचल-यमुना गंगा,
उच्‍छल-जलधि-तरंग,
तव शुभ नामे जागे,
तव शुभ आशिष मांगे,
गाहे तव जय गाथा,
जन-गण-मंगल दायक जय हे
भारत-भाग्‍य-विधाता
जय हे, जय हे, जय हे
जय जय जय जय हे।

राष्‍ट्रगान का अर्थ
जन गण मन अधिनायक जय हे,
(हे भारत के जन गण और मन के नायक (जिनके हम अधीन हैं))
भारत-भाग्य-विधाता
(आप भारत के भाग्य के विधाता हैं)
पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा,
(वह भारत जो पंजाब, सिंध, गुजरात, महाराष्ट्र)
द्वाविड़, उत्कल, बंग
(तमिलनाडु, उड़ीसा, और बंगाल जैसे प्रदेश से बना है)
विन्ध्य, हिमाचल, यमुना-गंगा,
(जहाँ विन्ध्याचल तथा हिमालय जैसे पर्वत हैं और यमुना-गंगा जैसी नदियाँ हैं)
उच्छल जलधि तरंगा
(और जिनकी तरंगे उच्छश्रृंखल होकर उठतीं हैं)
तव शुभ नामे जागे
(आपका शुभ नाम लेकर ही प्रातः उठते हैं)
तव शुभ आशिष माँगे
(और आपके आर्शीवाद की याचना करते हैं)
जन-गण-मंगलदायक जय हे,
(आप हम सभी जनों का मंगल करने वाले हैं, आपकी जय हो)
गाहे तव जयगाथा,
(सभी आपकी ही जय की गाथा गायें)
जन-गण-मंगलदायक जय हे
(हे जनों का मंगल करने वाले आपकी जय हो)
भारत भाग्य विधाता
(आप भारत के भाग्य विधाता हैं)
जय हे, जय हे, जय हे,
(आपकी जय हो, जय हो, जय हो)
जय, जय, जय, जय हे
(जय, जय, जय, जय हो)

rAshtrIy pEd_राष्‍ट्रीय पेड़

rAshtrIy pEd_राष्‍ट्रीय पेड़

National Symbols of India :: भारत के राष्ट्रीय चिन्ह














1) बरगद (अंग्रेज़ी:Banyan Tree) भारत का राष्‍ट्रीय वृक्ष है।
2) इसे 'बर', 'बट' या 'वट' भी कहते हैं।
3) बरगद 'मोरेसी' या 'शहतूत' कुल का पेड़ है।
4) इसका वैज्ञानिक नाम 'फ़ाइकस वेनगैलेंसिस (Ficus bengalensis) है।
5) यह एक सदाबहार पेड़ है, जो अपने प्ररोहों के लिए विश्वविख्यात है।
6) इसकी जड़ें ज़मीन में क्षैतिज रूप में दूर-दूर तक फैलकर पसर जाती है।
7) इसके पत्तों से दूध जैसा पदार्थ निकलता है।
8) यह पेड़ 'त्रिमूर्ति' का प्रतीक है। इसकी छाल में विष्णु, जड़ों में ब्रह्माऔर शाखाओं में शिव विराजते हैं।
9) भारत में बरगद के दो सबसे बड़े पेड़ कोलकाता के राजकीय उपवन में और महाराष्ट्र के सतारा उपवन में हैं।

rAshtrIya pushp_राष्‍ट्रीय पुष्‍प

rAshtrIya pushp_राष्‍ट्रीय पुष्‍प

National Symbols of India :: भारत के राष्ट्रीय चिन्ह













1) कमल (अंग्रेज़ी: Lotus, वानस्पतिक नाम:नेलुम्बो न्युसिफ़ेरा Nelumbo nucifera) भारत का राष्ट्रीय पुष्प है।।
2) यह पवित्र पुष्‍प है|
3) इसका प्राचीन भारत की कला और गाथाओं में विशेष स्‍थान है |
4) यह अति प्राचीन काल से भारतीय संस्‍कृति का मांगलिक प्रतीक रहा है।
5) इसकी पत्तियों पर पानी की एक बूँद भी नहीं रुकती।
6) वर्तमान में उपलब्‍ध डाटा वनस्‍पति विविधता में इसका विश्‍व में दसवां और एशिया में चौथा स्‍थान है।
7) सुंदर पंखुडियों को कमल नेत्र कहा जाता है।
8) लक्ष्मी का वास कहे जाने वाले इस पुष्प का पूजा अर्चना में विशेष महत्त्व है।
9) भारतीय संस्कृति, सभ्यता, अध्यात्म व दर्शन में कमल के पुष्प को अत्यंत पवित्र, पूजनीय, सुंदरता, सद्भावना, शांति, स्मृति व बुराइयों से मुक्ति का प्रतीक माना गया है।
10) देवी दुर्गा की कमल पुष्प से पूजा की जाती है।
11) इसे पुष्पराज भी कहा जाता है।
12) संस्कृत में इसके नाम हैं - कमल, पद्म, पंकज, पंकरुह, सरसिज, सरोज, सरोरुह, सरसीरुह, जलज, जलजात, नीरज, वारिज, अंभोरुह, अंबुज, अंभोज, अब्ज, अरविंद, नलिन, उत्पल, पुंडरीक, तामरस, इंदीवर, कुवलय, वनज आदि आदि।
13) फारसी में कमल को 'नीलोफ़र' कहते हैं |
14) अंग्रेजी में इंडियन लोटस या सैक्रेड लोटस, चाइनीज़ वाटर-लिली, ईजिप्शियन या पाइथागोरियन बीन कहते हैं।

rAshtrIy chihn_tirangA_राष्ट्रीय चिह्न_तिरंगा

rAshtrIy chihn_tirangA_राष्ट्रीय चिह्न_तिरंगा

National Symbols of India :: भारत के राष्ट्रीय चिन्ह













 1) हमारा राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों से बना है|
 2) इसलिए हम इसे तिरंगा भी कहते हैं।
 3) इसमें सबसे ऊपर गहरा केसरिया, बीच में सफ़ेद और सबसे नीचे गहरा हरा रंग बराबर अनुपात में है।
 4) ध्‍वज को साधारण भाषा में 'झंडा' भी कहा जाता है।
 5) झंडे की चौड़ाई और लम्‍बाई का अनुपात 2:3 है।
 6) सफ़ेद पट्टी के केंद्र में गहरा नीले रंग का चक्र है, जिसका प्रारूप अशोक की राजधानी सारनाथ में स्थापित सिंह के  शीर्षफलक के चक्र में दिखने वाले चक्र की भांति है।
 7) चक्र की परिधि लगभग सफ़ेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर है।
 8) चक्र में 24 तीलियां हैं।
 9) राष्‍ट्रीय ध्‍वज का डिजाइन 22 जुलाई, 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था।
10) राष्‍ट्रीय ध्‍वज की ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है।
11) बीच में स्थित सफेद पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्‍य का प्रतीक है।
12) निचली हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है।