Time division of Hindi Grammar

Time division of Hindi Grammar -
हिन्दी व्याकरण का काल विभाजन

डॉ. अनन्त चौधरी ने हिन्दी व्याकरण के संपूर्ण विकास की लगभग 300 वर्षों की अवधि को निम्नलिखित पाँच कालखण्डों में विभक्त किया है ।

1. आरम्भ काल - सन् 1676 - 1855 ई.
2. विकास काल - सन् 1855 - 1876 ई.
3. उत्थान काल - सन् 1876 - 1920 ई.
4. उत्कर्ष काल - सन् 1920 - 1947 ई.
5. नवचेतना काल - सन् 1947 ई. से वर्तमान काल तक ।

डॉ. बीणा गर्ग ने हिन्दी व्याकरण की विकास यात्रा को तीन मुख्य कालों में वर्गीकृत किया है -

1. आदिकाल

अ - पूर्व आदिकाल - संक्रान्ति युग (सन् 1680 से पूर्व)
आ - उत्तर आदिकाल - पाश्चात्य वैयाकरण युग (सन् 1680 से 1855 ई. तक)

2. मध्यकाल

इ - पूर्व मध्यकाल - श्रीलाल युग(सन् 1680 से 1855 ई. तक)
ई - उत्तर मध्यकाल - केलॉग युग (सन् 1676 से 1920 ई. तक)

3. आधुनिक काल

उ - पूर्व आधुनिक काल - स्वतन्त्रता-पूर्व युग (सन् 1920 से 1947 ई. तक) - गुरु युग
ऊ - उत्तर आधुनिक काल - स्वातन्त्र्योत्तर युग (सन् 1947 से वर्तमान काल तक)