Swan Bird _ हंस पक्षी

Swan Bird _ हंस पक्षी


1) हंस (अंग्रेज़ी:Swan) एक पक्षी है।
2) हंस पक्षी प्यार और पवित्रता का प्रतीक है।
3) भारतीय साहित्य में इसे बहुत विवेकी पक्षी माना जाता है।
4) ऐसा विश्वास है कि यह नीर-क्षीर विवेक (जल और दूध को अलग करने वाला विवेक) से युक्त है।
5) यह 'ज्ञान' विवेक, कला की देवी सरस्वती का वाहन है।
6) यह पक्षी दांप‍त्य जीवन के लिए आदर्श है।
7) यह जीवन भर एक ही जीवनसाथी के साथ रहते हैं।
8) जब कोई व्यक्ति सिद्ध हो जाता है तो उसे कहते हैं कि इसने हंस पद प्राप्त कर लिया|
9) जब कोई समाधिस्थ हो जाता है, तो कहते हैं कि वह परमहंस हो गया।
10) यह पक्षी अपना ज्यादातर समय मानसरोवर में रहकर ही बिताते हैं या
फिर किसी एकांत झील और समुद्र के किनारे।
11)हिंदू धर्म में हंस को मारना अर्थात पिता, देवता और गुरु को मारने के समान है।
12)आध्यात्मिक दृष्टि मनुष्य के नि:श्वास में 'हं' और श्वास में 'स' ध्वनि सुनाई पड़ती है।