Showing posts with label sOhan lAl dwivEdi. Show all posts
Showing posts with label sOhan lAl dwivEdi. Show all posts

sOhan lAl dwivEdi _ सोहन लाल द्विवेदी

sOhan lAl dwivEdi _ सोहन लाल द्विवेदी


सोहन लाल द्विवेदी हिन्दी के प्रसिद्ध कवि हैं। सोहन लाल द्विवेदी का जन्म 1906 में फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के बिन्दकी गाँव में हुआ। सोहन लाल द्विवेदी हिन्दी के राष्ट्रीय कवि के रूप में प्रतिष्ठित हुए। ऊर्जा और चेतना से भरपूर रचनाओं के इस रचयिता को राष्ट्रकवि की उपाधि से अलंकृत किया गया। पं. सोहनलाल द्विवेदी स्वतंत्रता आंदोलन युग के एक ऐसे विराट कवि थे, जिन्होंने जनता में राष्ट्रीय चेतना जागृति करने, उनमें देश-भक्ति की भावना भरने और नवयुवकों को देश के लिए बड़े से बड़े बलिदान के लिए प्रेरित करने में अपनी सारी शक्ति लगा दी। वे पूर्णत: राष्ट्र को समर्पित कवि थे। राष्ट्रपितामहात्मा गांधी के प्रति उनकी अटूट आस्था थी। उन्होंने एक युग-पुरुष के रूप में गांधी का स्तवन किया। 1969 में भारत सरकार ने आपको पद्मश्री उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया था। कविवर हरिवंश राय बच्चन ने उनके सम्बन्ध में कहा था जहाँ तक मेरी स्मृति है, जिस कवि को राष्ट्रकवि के नाम से सर्वप्रथम अभिहित किया गया था आपकी रचनाएँ ओजपूर्ण एवं राष्ट्रीयता की परिचायक है। उनकी प्रमुख रचनाएँ : भैरवी, पूजागीत सेवाग्राम, प्रभाती, युगाधार, कुणाल, चेतना, बाँसुरी, तथा बच्चों के लिए दूधबतासा। राष्ट्रकवि सोहनलाल द्विवेदी का 1 मार्च, 1988 को स्वर्गवास हो गया।