kAlA dhOlA bAdal_काला-धोला बादल आया

kAlA dhOlA bAdal_काला-धोला बादल आया

Poetry on Rain ::बरसा‍त पर कविता













काला-धोला
बादल आया
संग ये अपने
बरखा लाया।

रिम-झिम का
संगीत सुनाता
खुशियों का
संदेशा लाया।

जंगल महका
चिड़िया चहकी
नाचा मोर
पपीहा गाया।

काला-धोला
बादल आया
वर्षा की
बौछारें लाया।

- रामशंकर चंचल