Showing posts with label Cuckoo. Show all posts
Showing posts with label Cuckoo. Show all posts

Cuckoo Bird _ चातक पक्षी

Cuckoo Bird _ चातक पक्षी



1) चातक (अंग्रेजी: Jacobin Cuckoo) कुक्कू कुल का प्रसिद्ध पक्षी है
2) इसके सिर पर चोटीनुमा रचना होती है।
3) चातक लगभग 15 इंच लंबा काले रंग का पक्षी है, जिसका निचला भाग श्वेत रहता है।
4) यह पक्षी मुख्यतः एशिया और अफ्रीका महाद्वीप पर पाया जाता है।
5) यह स्वाति नक्षत्र में होने वाली वर्षा की सिर्फ पहली बूंदों को ही पीता है।
6) इसकी मादा भी दूसरी चिड़ियों के घोसलों में अपना एक-एक अंडा रख आती है।
7) इस कुल के पक्षी संसार के प्राय: सभी गरम देशों में पाए जाते हैं।
8) इन पक्षियों की पहली और चौथी उँगलियाँ पीछे की ओर मुड़ी रहती हैं।
9) चातक का मुख्य भोजन कीड़े मकोड़े और इल्लियाँ हैं।
10)इसे मारवाडी भाषा मेँ 'मेकेवा' कहा जाता हैँ|

lahar sAgar kA _ लहर सागर का

lahar sAgar kA - लहर सागर का नहीं श्रृंगार

Poetry on Ocean (sAgar)::सागर पर कविता











लहर सागर का नहीं श्रृंगार,
उसकी विकलता है;
अनिल अम्बर का नहीं, खिलवार
उसकी विकलता है;
विविध रूपों में हुआ साकार,
रंगो में सुरंजित,
मृत्तिका का यह नहीं संसार,
उसकी विकलता है।

गन्ध कलिका का नहीं उद्गार,
उसकी विकलता है;
फूल मधुवन का नहीं गलहार,
उसकी विकलता है;
कोकिला का कौन-सा व्यवहार,
ऋतुपति को न भाया?
कूक कोयल की नहीं मनुहार,
उसकी विकलता है।

गान गायक का नहीं व्यापार,
उसकी विकलता है;
राग वीणा की नहीं झंकार,
उसकी विकलता है;
भावनाओं का मधुर आधार
सांसो से विनिर्मित,
गीत कवि-उर का नहीं उपहार,
उसकी विकलता है।

- हरिवंशराय बच्चन
संग्रह: आकुल अंतर

AvO pyArE bAdal_आओ प्यारे बादलजी

AvO pyArE bAdal_आओ प्यारे बादलजी

Poetry on Rain ::बारिश पर कविता
















ताल-तलैया भरो लबालब
कुएं-बावड़ी भरो डबाडब
उछले नदी छलाछलजी
आओ प्यारे बादलजी

गर्जन-तर्जन करो ढमाढम
बिजली नर्तन करो चमाचम
धरा बजाए मादलजी
आओ प्यारे बादलजी

खेतों में फसलें मुस्काएं
ठंडी हवा झूम लहराएं
जैसे मां का आंचलजी
आओ प्यारे बादलजी

टर्र-टर्र मेंढक बोले
पीहू-पपीहा रस घोले
मोर हुआ है पागलजी
आओ प्यारे बादलजी

जल अमोल है हम समझें
इसे सहेजना हम समझें
घन बरसे हैं श्यामलजी
आओ प्यारे बादलजी

बूंदें बरसें सुधा समान
सप्त स्वरों की गूंजे तान
मिश्री घोले कोयलजी
आओ प्यारे बादलजी।

- डॉ. सुधा गुप्ता 'अमृता'|